भोपाल

उज्जैन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा के लिए बनेगा अलग पुलिस स्टेशन, 400 होमगार्ड होंगे तैनात

Police Station for Mahakal Temple: उज्जैन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अलग पुलिस स्टेशन बनेगा। सीएम मोहन यादव ने सावन के आखिरी सोमवार को इसका ऐलान किया। इसके अलावा मंदिर परिसर में 400 होमगार्ड भी नियुक्त किए जाएंगे।

Image

महाकाल मंदिर

Police Station for Mahakal Temple: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के लिए एक अलग पुलिस थाने की स्थापना की सोमवार को घोषणा की। यह फैसला मंदिर परिसर के लिए प्रस्तावित बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के रूप में लिया गया है, जिसमें निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौजूदा अनुशासन संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए 400 होमगार्ड की तैनाती भी शामिल है।

सिंहस्थ कुंभ मेले की भी तैयारियां शुरू

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में नव-स्थापित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग निदेशालय के उद्घाटन भाषण में बेहतर प्रबंधन और अनुशासन का आह्वान भी किया। उन्होंने उज्जैन शहर में एक और पुलिस थाना स्थापित करने की योजना का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुम्भ मेला महोत्सव के लिए इस वर्ष के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सीएम ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण द्वारा अपनाए गए मार्गों का पता लगाया जाएगा और उन्हें एक व्यापक धार्मिक विरासत परियोजना में एकीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रबंधन के लिए पृथक पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए 400 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे, क्योंकि निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ अनुशासन और अन्य मुद्दों सहित कई समस्याएं हैं।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article