भोपाल: MP में अंतरराज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ, CM मोहन ने पहली उड़ान को दिखाई हरी झंडी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से जबलपुर के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर 'प्रधानमंत्री श्री पर्यटन वायु सेवा' नाम से अंतरराज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को यहां से जबलपुर के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर 'प्रधानमंत्री श्री पर्यटन वायु सेवा' नाम से अंतरराज्यीय हवाई सेवा का शुभारंभ किया। यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी दिए और टिकट बुकिंग काउंटर का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली शहर हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए 30 दिनों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) हवाई सेवा का संचालन करेगा।

first flight between Bhopal to Jabalpur interstate air service Started

एमपी अंतरराज्यीय हवाई सेवा शुरू

50 प्रतिशत की छूट

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि इसे मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायोला) के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर चलाया जा रहा है। कुछ यात्रियों के अनुसार, 30 दिनों के लिए 50 प्रतिशत छूट के बाद अंतरराज्यीय सेवा का किराया वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के किराए से थोड़ा अधिक होगा। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के माध्यम से भोपाल से इंदौर पहुंचने में मात्र 55 मिनट लगेंगे।

End of Feed