भोपाल में 'संग्रहालय मेले' का CM ने किया उद्घाटन, MP में पहली बार वर्चुअल म्यूजियम का अनुभव, बिना मूवमेंट Mausam की सैर

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर एमपी की राजधानी भोपाल में स्टेट म्यूजियम में आज संग्रहालय मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में पहली बार वर्चुअल म्यूजियम का अनुभव प्रस्तुत किया गया है, जो संग्रहालय की एक इंटरैक्टिव और इमर्सिव सैर करवाने में मदद करेगा।

MP News: हर साल 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित स्टेट म्यूजियम में संग्रहालय मेला का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी शामिल हुए है और उन्हें इस मेले का औपचारिक तौर पर शुभारंभ किया। खास बात यह है कि इस साल एमपी में पहली बार वर्चुअल म्यूजियम का अनुभव प्रस्तुत किया गया है। यह डिजिटल तकनीक के माध्यम से संग्रहालय की एक इंटरैक्टिव और इमर्सिव सैर कराएगा।

MP CM Mohan Yadav

भोपाल में 'संग्रहालय मेले' का CM ने किया उद्घाटन

वर्चुअल म्यूजियम का अनुभव होगा खास

इस तकनीक की खास बात ये है कि यह बिना किसी गाइड या शारीरिक मूवमेंट के विजिटर को पूरे संग्रहालय की गहराई तक ले जा सकेगा। इस डिजिटल तकनीक के माध्यम से लोगों को संग्रहालय की एक इंटरैक्टिव और इमर्सिव सैर कराई जा सकेगी। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आयोजित मेले में 'भारत की सौर परंपरा' पर आधारित दुर्लभ फोटोग्राफी एक्सबिशन भी लगाई गई है। इसमें सूर्य मंदिरों और उनसे जुड़ी कलात्मक मूर्तियों की झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि ये एक्सबिशन सुबह 10:30 बजे शुरू हो गई थी और शाम 5:30 बजे तक देखी जा सकती है। आम जनता के लिए यह पूरी तरह से मुफ्त है।

End of Feed