Bageshwar Dham Accident: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में बाबा बागेश्वर के जन्मदिन समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से पहुंचे श्रद्धालुओं में से एक, श्यामलाल कौशल, की टीन शेड गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
बागेश्वर धाम में टिन शेड गिरने से 1 की मौत
इस दुर्घटना में करीब कई लोग घायल हुए हैं। मृतक श्यामलाल अपने परिवार के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया और शव को तत्काल गंतव्य के लिए रवाना कर दिया, जिससे मामले को दबाए जाने की चर्चा भी होने लगी है।
