Chandra Grahan 2025 Time: चंद्र ग्रहण का एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय और खगोलीय घटनाक्रम है। इस बार साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 07 सितंबर, 2025 की रात को लगेगा। यह भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस दौरान भारत के कई शहरों में आज चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और महाकाल की नगरी उज्जैन में रहते हैं तो आइए आपको बताएं आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण और कब शुरू होगा सूतक काल?
साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
भोपाल, इंदौर और उज्जैन में चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण रात 9.58 बजे शुरू होगा और इसका समापन रात 1.26 बजे होगा। सूतक काल ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। यह ग्रहण कुल मिलाकर 3 घंटे 30 मिनट तक चलेगा। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह से ढक जाएगा, जिससे यह खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। भोपाल के लोग इस घटना को अपनी आंखों से देख सकेंगे, बशर्ते मौसम साफ हो।
भोपाल, इंदौर और उज्जैन में सूतक काल 07 सितंबर, 2025 की दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा। सूतक काल के दौरान, कई धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का पालन किया जाता है। मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ वर्जित होता है। सूतक काल के दौरान भोजन पकाना और खाना भी अशुभ माना जाता है। हालांकि, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को इस नियम से छूट दी जाती है। ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई, स्नान और दान-पुण्य करने का विधान है।
