छिंदवाड़ा : जिले में शुक्रवार शाम टायर फटने से सात साधुओं को ले जा रही एक कार कुएं में गिर गई, जिसमें तीन साधुओं की मौत हो गई, जबकि इतने ही साधुओं को बचा लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक साधु लापता है और जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बैतूल रोड पर तेंदनी खुर्द के पास घटनास्थल पर तलाश जारी है।
सांकेतिक फोटो
सांवरी पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया, "टायर फटने के बाद वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। यह एक पेड़ से टकराया और फिर बिना चारदीवारी वाले कुएं में गिर गया। वाहन में सात साधु सवार थे। तीन की मौत हो गई, तीन को बचा लिया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक लापता है। मिट्टी खोदने वाली मशीन से तलाश जारी है।" द्विवेदी ने बताया कि वे चित्रकूट से बैतूल के मुलताई जा रहे थे।
