इंदौर में सड़क हादसा: ओंकारेश्वर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 10 महिलाएं घायल

MP Accident: महाकुंभ में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में स्नान करने के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक पलट गई। इस हादसे में 10 महिलाएं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही बस के अचानक पलटने के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है।

Accident News

ओंकारेश्वर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

इंदौर में बस पलटने से हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस पलटने का यह हादसा इंदौर शहर से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित भेरू घाट में हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 10 महिलाएं घायल हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारी ने बताया इस बस में सवार सभी लोग गुजरात के रहने वाले थे।

End of Feed