ग्वालियर : बस में बंधक बनाकर महिला से कंडक्टर ने किया रेप, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

मोबाइल से कॉल करके कंडक्टर ने महिला यात्री को वापस ग्वालियर छोड़ने का भरोसा देकर शिवपुरी बस स्टैंड बुला लिया। चूंकि महिला का शिवपुरी में काम निपट गया था और उसे वापस ग्वालियर जाना था, लिहाजा वह शिवपुरी बस स्टैंड पहुंच गई और विष्णु की बस में सवार होकर रात्रि ग्वालियर बस स्टैंड आ गई।

ग्वालियर में महिला यात्री को बंधक बनाकर रेप किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी कंडक्टर ने बस में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सोमवार को भिंड की रहने वाली एक महिला ग्वालियर बस स्टैंड पर पहुंची थी। उसे शिवपुरी जाना था। महिला के एक दो साल का बेटा है और उसकी शादी शिवपुरी में हुई थी। पति से विवाद होने के चलते भिंड न्यायालय में उसका भरण पोषण का मामला विचाराधीन है। लेकिन पति तारीख पर न्यायालय नहीं आता है। ऐसे में वह ग्वालियर बस स्टैंड से शिवपुरी जाने वाली बस में सवार हो गई। इस दौरान उसकी मुलाकात बस के कंडक्टर विष्णु ओझा से हुई। विष्णु ने खुद को गुना निवासी बताया था। बातचीत में महिला ने शाम को वापस शिवपुरी से ग्वालियर आने की बात बताई। इसके बाद कंडक्टर ने वापसी में महिला को भिंड छोड़ने का लालच देकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

Crime

सांकेतिक फोटो

इसके बाद शाम को मोबाइल से कॉल करके कंडक्टर ने महिला यात्री को वापस ग्वालियर छोड़ने का भरोसा देकर शिवपुरी बस स्टैंड बुला लिया। चूंकि महिला का शिवपुरी में काम निपट गया था और उसे वापस ग्वालियर जाना था, लिहाजा वह शिवपुरी बस स्टैंड पहुंच गई और विष्णु की बस में सवार होकर रात्रि ग्वालियर बस स्टैंड आ गई।

End of Feed