दूल्हा-दुल्हन रेलवे ट्रेक पर लेट कर करवा रहे थे प्री वेडिंग शूट, तभी पुलिस ने जो किया जिंदगी भर रहेगा याद [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 08:42 PM IST

Pre wedding shoot on railway track : ग्वालियर में दूल्हा-दुल्हन जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर लेटकर प्री वेडिंग शूट करवा रहे थे तभी पुलिस आई और अपनी गाड़ी को रोककर उनके पास पहुंचे और जमकर फटकार लगाई।

Pre wedding shoot on railway track : इन दिनों शादियों से पहले प्री वेडिंग का ऐसा जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है कि होने वाले दूल्हा-दुल्हन की जान जोखिम में डालकर प्री वेडिंग शूट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है। यहां दूल्हा दुल्हन अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रेक पर प्री वेडिंग शूट करवा रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने उन्हें देख लिया। इसके बाद ट्रैफिक डीएसपी नरेश कुमार अन्नोठिया अपनी गाड़ी को रोककर उनके पास पहुंचे और जमकर फटकार लगाई।

यहां बता दें दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती ( होने वाले दूल्हा दुल्हन ) और उनके साथ प्री वेडिंग शूट करने वाले कैमरामैन अपनी जान जोखिम में डालकर फोटो और वीडियो सूट कर रहे थे। रेल की पटरी पर लेट कर जब यह शूट चल रहा था, इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी डीएसपी नरेश कुमार अन्नोठिया वहां से गुजर रहे थे जब उन्होंने देखा कि रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के साथ कई लड़के दिखाई दे रहे हैं तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और उनके पास पहुंच गए।

End of Feed