Bhopal's 90 Degree Railway Over Bridge: इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना 90 डिग्री वाला ब्रिज, अब होगा डिजाइन में सुधार

Bhopal's 90 Degree Railway Over Bridge: भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम के पास बना रेलवे ओवरब्रिज लॉन्च से पहले ही विवादों में घिर गया। पुल के 90 डिग्री मोड़ को खतरनाक बताते हुए स्थानीय लोग इसका विरोध किया। सोशल मीडिया पर पुल के डिजाइन का मजाक उड़ाया जा रहा है। अब अधिकारियों ने पुल के डिजाइन को सुधारने का निर्णय लिया है।

Bhopal's 90 Degree Railway Over Bridge: भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम के पास बना नया रेलवे ओवरब्रिज (RoB) अभी आधिकारिक रूप से शुरू भी नहीं हुआ था कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इसकी सबसे बड़ी वजह थी इसके डिजाइन में की गई भारी चूक, जिसकी वजह से यह अब विवादों में घिर गया है।

Bhopals 90 Degree Railway Over Bridge

भोपाल में 90 डिग्री के रेलवे ओवरब्रिज का इिजाइन सुधारा जाएगा

90 डिग्री मोड़ बना खतरे की वजह

इस पुल का एक हिस्सा 90 डिग्री के एल-आकार का मोड़ लिए हुए है। कोई भी चालक अगर धीमी गति से भी इस मोड़ पर आए तो उसे गाड़ी मोड़ने में दिक्कत हो सकती है। और यदि कोई हल्की तेज या ज्यादा तेज गति से आए तो हादसे की पूरी-पूरी संभावना है।

End of Feed