Bhopal Weather Update : नए साल में मध्यप्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 साल बाद भोपाल में जनवरी के शुरुआती सप्ताह में तीसरा दिन सबसे सर्द रहा है। गत चार दिनों से पूरा प्रदेश एक्सट्रीम कोल्ड की जद में है। समूचे प्रदेश में जारी शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया है।
भोपाल में सर्दी ने धुजाया, टूटा 22 साल का रिकॉर्ड। (सांकेतिक तस्वीर)
हालांकि अब नए साल में प्रदेश का ग्वालियर सबसे सर्द रहा है। जहां पर रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के 7 जनपदों के अलावा अन्य 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। कड़ाके की सर्दी का दौर जारी होने के बाद प्रदेश भर में सरकारी और निजी स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है, वहीं एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बढ़ा दिया गया है। सूबे के रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन का अवकाश कर दिया है व 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के एग्जाम का समय बदला गया है।
