Bhopale: बैरन ठंड...नए साल में घने कोहरे की जद में लेक सिटी, चंद घंटों में इतना लुढ़का पारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 03:16 PM IST

Bhopal Weather Update: दिनभर सर्द हवाओं के चलते पारे में गिरावट हुई है। वहीं करीब 3 घंटे घना कोहरा भी छाया रहा। उत्तर के पहाड़ोें की ओर से बर्फीली हवाओं के इस ओर आने का दौर जारी होने के बाद राजधानी समेत प्रदेश के अधितर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की तो कई स्थानों पर मावठ की भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं सूबे के धरतीपुत्रों को भी बारिश के मोती बरसने का इंतजार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रदेश में मावठ की बारिश होने की संभावना
  • सर्द हवाओं का रहेगा असर, पारा और गिरेगा
  • धरतीपुत्र देख रहे मावठ के मोती बरसने की राह

Bhopal Weather Update:नए साल की शुरुआत में ही लेक सिटी भोपाल कड़ाके की सर्दी और कोहरे की जद में आ गई। हालांकि इस सीजन में दिसंबर के अंत तक राजधानी में ठंड का कोई खास असर नहीं रहा था। लोग नए साल का जश्न एक्सट्रीम कोल्ड के बीच मनाने का इंतजर कर रहे थे, मगर उन्हें निराश होना पड़ा। परंतु अब सर्दी ने अपने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए हैं। जिसके चलते एक ही रात में पारा 23 से गिरकर 11.04 डिग्री सेल्सियस पर आ गया ।

Bhopal Weather Update (2)

भोपाल में मौसम ने बदली करवट, शहर आया कोहरे की जद में । ( सांकेतिक तस्वीर )

दिनभर सर्द हवाओं के चलते पारे में गिरावट हुई है। वहीं करीब 3 घंटे घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक उत्तर के पहाड़ोें की ओर से बर्फीली हवाओं के इस ओर आने का दौर जारी होने के बाद राजधानी समेत प्रदेश के अधितर इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। हालांकि हवाएं मंथर गति से बह रही हैं, वहीं वातावरण में नमी होने के कारण कोहरा बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई शहर कड़ाके की सर्दी के दायरे में आ गए हैं। वहीं कई शहरों में कोहरा छाया रहा।

End of Feed