Bhopal: जीप चुराकर भाग रहा था चोर, जीजा-साले को कुचल दिया, ये है पूरी घटना

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 08:58 PM IST

Bhopal: विदिशा जनपद के गांव साहेर निवासी मृतक राज वंशकार (17) की इन दिनों भोपाल में अपने जीजा मृतक दीपक बंसल (25) के यहां रह रहा था। मृतक राज को जानकारी मिली कि, उसके पापा की जीप चोरी हो गई। इसके बाद वह अपने बहनोई संग वाहन को ढूंढने निकला। इस दौरान दोनों को कोकता ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में उनकी चोरी गई जीप दिखाई दी। इस दौरान वे 10 किमी तक आरोपी के पीछे गए। दोनों ने अपनी बाइक जीप के सामने लगा दी। इसके बाद आरोपी उन्हें कुचल कर भाग गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाहन चोर विदिशा से जीप चोरी कर फरार हुआ
  • भोपाल में जीजा-साले को चोरी की गई जीप दिखी
  • आरोपी ने पीछा करने पर दोनों को कुचल दिया

Bhopal: राजधानी भोपाल में जीप चुराकर भाग रहे वाहन चोर ने जीजा-साले को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विदिशा से जीप चुरा कर फरार हुआ था। आरोपी जब भोपाल पहुंचा तो जीप के मालिक का बेटा और दामाद ने उसे देख लिया।

Bhopal News (2).

भोपाल में वाहन चोर ने जीजा-साले को कुचला (सांकेतिक तस्वीर)

इसके बाद दोनों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वे 10 किमी तक आरोपी के पीछे गए। दोनों ने अपनी बाइक जीप के सामने लगा दी। इसके बाद आरोपी उन्हें कुचल कर भाग गया। मामला राजधानी के कोकता हाईवे पर बाईपास पर झागरिया के पास हुआ। अब पुलिस सीसीटीवी पुलिस खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं चुराई गई जीप पुलिस को भोपाल के जंबूरी मैदान में खड़ी मिली जिसे जब्त कर लिया है।

End of Feed