भोपाल में पुलिस की बेरहमी, दो सिपाहियों के पीटने के बाद 22 वर्षीय छात्र की मौत; सीएम यादव ने दिया कड़ा संदेश

भोपाल में एक 22 वर्षीय छात्र की पुलिस की कथित मारपीट के बाद मौत ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में छात्र पर की गई बर्बर पिटाई देखी जा सकती है।

Bhopal Student Death: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज वारदात हुई जहां एक 22 वर्षीय छात्र की मारपीट के बाद मौत हो गई। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुई थी और तुरंत बाद संबंधित पुलिसकर्मी, सिपाही संतोष बामणिया और सौरभ आर्य, को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो में देखा गया कि एक पुलिसकर्मी उदित गायके नाम के छात्र को पकड़ रहा है, जबकि दूसरा उसे डंडे से मार रहा है। भोपाल जोन-2 के डीसीपी विवेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

CM Mohan Yadav (File Photo: ANI)

सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो: ANI)

शर्ट फटी हुई और शरीर पर चोटों के निशान

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिसकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।" उदित के दोस्तों के अनुसार, वे बृहस्पतिवार रात इंद्रपुरी में पार्टी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से एक रात करीब डेढ़ बजे उदित को घर छोड़ने जा रहा था, तभी उदित ने पुलिस को देख लिया और एक गली में भागा। दोस्तों ने बताया कि पुलिस ने उदित का पीछा किया और उसकी पिटाई की। बाद में उसकी शर्ट फटी हुई और शरीर पर चोटों के निशान मिले।

End of Feed