Bhopal Rape Case: रेप के आरोपी बाप-बेटे, बेटे से निकाह का झांसा दे मासूम की लूटी अस्मत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 07:06 PM IST

Bhopal Rape Case : भोपाल में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बाप—बेटे ने एक युवती से कई बार रेप किया। आरोप है कि दोनोें आरोपियों ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी बॉयफ्रेंड ने उससे शादी का वादा कर लगातार देह शोषण किया और बाद में मुकर गया। जब उसके पिता से मदद मांगी तो उसने भी कई बार रेप किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार बनाए संबंध
  • बाद में दबाव बनाया तो शादी करने से मुकर गया
  • बेटे के पिता से मांगी मदद तो उसने भी किया कई बार रेप

Bhopal Rape Case : राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती को शादी का झांसा देकर सगे बाप-बेटे ने दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी फिलहाल पकड़े नहीं जा सके है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है।

Bhopal News (6)

भोपाल में बेटे से निकाह करवाने का झांसा दे बाप ने लूटी युवती की अस्मत। (सांकेतिक तस्वीर)

राजधानी की निशातपुरा पुलिस के मुताबिक दोनोें आरोपियों ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अलग-अलग मौकों व स्थानों पर अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी बॉयफ्रेंड ने उससे शादी का वादा कर लगातार देह शोषण किया। इसके बाद वह मुकर गया तो उसके पिता को बात बताई। जिसपर पिता ने भी उसके साथ कई बार रेप किया। परेशान पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

End of Feed