Bhopal: अब पान -गुटखा थूकने वालों की खैर नहीं! स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए निगम उठाएगा ये कदम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 03:08 PM IST

Bhopal: भोपाल में नगर निगम की ओर से पान गुटखा थूकने वाले स्थानों का सर्वे करवाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एक टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा चिह्नित स्थानों पर सुंदर पेंटिंग करवाई जाएगी। यह सारी कवायद शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए की जा रही है। वहीं पुलिस महकमे की ओर से भी शहर के प्रमुख स्थानों पर एएनपीआर कैमरे लगवाए जाएंगे। जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधार के लिए नगर निगम की नई पहल
  • निगम टीम का गठन कर पहले करवएगा गंदगी वाली जगहों का सर्वे
  • पान गुटखा थूकने वाले स्थानों पर करवाएगी पेंटिंग

Bhopal: राजधानी भोपाल में अब सार्वजनिक स्थानों पर पान-गुटखा थुकने वालों की खैर नहीं है। नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने को लेकर नई कवायद शुरू की गई है। निगम की ओर से एक टीम का गठन किया गया है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, टीम शहर में ऐसे स्थानों को चिह्नित करेगी, जहां पर सबसे अधिक पान व गुटखा थूका गया है। इन जगहों पर पहले सफाई करवाई जाएगी। इसके बाद निगम की ओर से कलात्मक चित्र बनवाए जाएंगे।

Bhopal News

भोपाल में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए निगम उठाएग ये कदम (फाइल फोटो)

इसके पीछे का निगम के अधिकारी तर्क ये दे रहे हैं कि, खूबसूरत पेंटिंग को देखकर पान-गुटखा थूकने वाले फिर ऐसा नहीं करेंगे। इससे ऐसे लोगों पर मानसिक दबाव बनेगा, जो सार्वजनिक स्थानों को गंदा कर देते हैं। बता दें कि, निगम ऑल इंडिया स्वच्छता सर्वेक्षण में राजधानी की रैंकिंग भी सुधारने की कोशिश में है। ये पहली बार होगा कि, अब शहर में रेड स्पॉट के भी नंबर जुडेंगे। गौरतलब है कि, वर्ष 2022 में हुए सर्वेक्षण में यलो स्पॉट यानी खुले में मूत्र त्याग के स्थानों को शामिल किया था। अब हाल ही में आई नई गाइडलाइन में यलो स्पॉट के नंबर भी 10 प्रतिशत से से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिए गए हैं।

End of Feed