Bhopal: लेक सिटी भोपाल के वासियों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अगले महीने यानी कि, मार्च से बोट क्लब पर हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की माल रोड के जैसे लोग सैर करने का मजा ले सकेंगे। बता दें कि, इस इलाके को मार्च महीने के पहले वीक से ही शाम के समय नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाएगा।
भोपाल का वन विहार इलाका होगा नो व्हीकल्स जोन, सैर के लिए जल्द मिलेंगे ई- व्हीकल्स (सांकेतिक तस्वीर)
इसके लिए भोपाल नगर - निगम तैयारियों में जुटा है। बता दें कि, बोट क्लब का पूरा माहौल ऐसा रहेगा कि, दो किमी लंबाई वाली इस सड़क पर लोग आराम से घूम सकेंगे। यहां पर घूमने आने वाले सैलानियों को घुड़ सवारी सहित स्ट्रीट फूड की सुविधा भी मिलेगी। बता दें कि, एक महीने में यहां पर सब तरह की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके बाद यहां पर सैलानियों की तादाद बढ़ने की उम्मीद है।
