Bhopal New Year Celebration: बीएमसी का नए साल पर तोहफा, अब 800 रुपए में बसों में महीने भर कर सकेंगे सफर, ये है नई योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 04:24 PM IST

Bhopal New Year Celebration: राजधानी के 21 रूट की सड़कों पर फर्राटा भरने वाली साढ़े तीन सौ सिटी बसों में लोग अब केवल 800 रुपए खर्च कर एक महीने तक अनलिमिटेड सफर कर सकेंगे। इसके अलावा संबंधित इलाके वाली बसों में ये शुल्क 600 रुपए महीना रहेगा। पूर्व में चल रही योजना में बदलाव कर अब इसे महापौर स्मार्ट पास योजना के तौर पर लागू किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल के 21 रूटों पर 352 बसें दौड़ रही
  • रोजाना डेढ़ लाख लोग कर रहे सिटी बसों में सफर
  • तीन एजेंसिया कर रही सिटी बस सर्विस संचालित

Bhopal New Year Celebration: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। नए साल पर बीएमसी की ओर से एक बड़ी सौगात यहां के लोगों को दी गई है। राजधानी के 21 रूट की सड़कों पर फर्राटा भरने वाली साढ़े तीन सौ सिटी बसों में लोग अब केवल 800 रुपए खर्च कर एक महीने तक अनलिमिटेड सफर कर सकेंगे।

Bhopal News Celebration

भोपाल में 800 रुपए में महीने भर कर सकेंगे सिटी बसों में अनलिमिटेड सफर (फाइल फोटो)

इसके अलावा संबंधित इलाके वाली बसों में ये शुल्क 600 रुपए महीना रहेगा। बता दें कि, बीएमसी की ओर से पूर्व में चल रही योजना में बदलाव कर अब इसे महापौर स्मार्ट पास योजना के तौर पर लागू किया है। योजना की खास बता ये है कि, इसमें ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से मासिक पास बनवाए जा सकते हैं। इस योजना के तहत अब राजधानी के रोजाना बसों में सफर करने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

End of Feed