Bhopal: राजधानी भोपाल में गुरुवार को ई-बाइक की लॉन्चिंग हुई। इस मौके पर स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ई-बाइक राइडिंग की। इसके बाद ई-बाइक रैली को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली टीटी नगर स्टेडियम जाकर संपन्न हुई। हालांकि कुछ बाइक खेलो इंडिया में शामिल होने आए खिलाड़ियों के लिए छोड़ दी गई।
भोपाल में सीएम शिवराज सिंह ई-बाइक सर्विस का उद्घाटन करते हुए
जबकि बाकी सभी ई-बाइक राजधानी के अलग- अलग इलाकों में बनें 6 ई-बाइक स्टेशनों पर भेज दी गई। बता दें कि, राइडर्स के लिए ई-बाइक आवागमन के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। भविष्य में योजना है कि, 100 बाइक उपलब्ध करवाई जाए जिससे होम डिलीवरी में आसानी हो। गौरतलब है कि वर्तमान में शहर में करीब 1200 लोग स्मिार्ट साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। पर्यावरण से जुड़े लोगों के मुताबिक इसका सबसे बड़ा फायदा होगा कि, शहर में प्रदूषण का स्तर घटेगा।
