Bhopal: पहले शराब पिलाई, फिर करंट लगा मार डाला दोस्त को, 4 आरोपी अरेस्ट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 02:26 PM IST

Bhopal: भोपाल में अनिल धानक की हत्या के प्रयास के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की बहन के वीडियो के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मृतक अनिल ने अस्पताल में उपचार के दौरान मौत से पूर्व अपनी बहन को बताया कि, उसके दोस्तों ने पहले तो उसे शराब पिलाई। इसके बाद अन्य दो दोस्तों ने उसे जाने से मारने की नियत से करंट लगा दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक अनिल को पहले तो दो दोस्तों ने पिलाई शराब
  • दोस्तों ने मृतक को करंट लगाकर मारने की कोशिश की
  • बहन के वीडियो ने आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Bhopal: राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बीते 5 दिसंबर को दोस्तों ने जिस युवक को करंट लगाकर मारने की कोशिश की थी। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने मृतक की बहन की ओर से बनाए गए वीडियो को आधार मानते हुए 4 युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

Bhopal News (3).

भोपाल में दोस्त की हत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवक को करंट लगाकर मारने के पीछे की वजह पता लगाई जा रही है। पुलिस अब इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि, आखिर किस वजह से आरोपियों ने दोस्त की हत्या करनी चाही। बहरहाल आरोपियों से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

End of Feed