Bhopal Accident: गुरुवार को भोपाल शहर में बस पर चढ़ने की कोशिश करती एक बुजुर्ग महिला के साथ हादसा हो गया। बस में चढ़ते समय महिला का पैर फिसल गया और वह बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बस हादसे में घायल महिला की मौत
चांदबड़ इलाके के कपड़ा मिल के पास रहने वाली 70 वर्षीय नफीसा बी, बुधवार की रात भारत टॉकीज इलाके में किसी काम से गई थीं। गुरुवार सुबह जब वह भारत टॉकीज ब्रिज के पास सड़क किनारे सिटी बस का इंतजार कर रही थीं। जब बस आई और वह उसमें चढ़ने लगीं। चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वे बस से गिर गईं। हालांकि तब बस धीमी गति से चल रही थी, फिर भी गिरने के बाद वो बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने उन्हें अयोध्या बायपास पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंगलवारा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। यह दुर्घटना ने बुजुर्गों की सुरक्षा और खासतौर पर सार्वजनिक परिवहन में बुजुर्गों को लेकर सावधानी की आवश्यकता पर सवाल उठाए हैं।
