Bhopal Datia Flight: भोपाल से दतिया के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब भोपाल-दतिया फ्लाइट सेवा सप्ताह में 6 दिन मिलेगी। इस रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए फ्लाइ बिग एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या बढ़ा दी है। जिसके बाद अब यह सेवा सप्ताह में चार दिन नहीं, बल्कि छह दिन उपलब्ध रहेगी। नई व्यवस्था के तहत भोपाल से दतिया के लिए फ्लाइट सोमवार से शनिवार तक चलेंगी। सप्ताह में केवल रविवार को ये फ्लाइट सेवा बंद रहेगी।
सांकेतिक फोटो
पीतांबरा पीठ आने वालों को होगा फायदा
इस फ्लाइट सेवा से दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ के दर्शन करने आने श्रद्धालुओं को लाभ होगा। इससे देश के किसी भी हिस्से से श्रद्धालु भोपाल आकर फ्लाइट से आसानी से दतिया पहुंच सकते हैं। जिसके बाद पीतांबरा पीठ के दर्शन कर सकते हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि नई व्यवस्था को लागू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।
भोपाल-दतिया फ्लाइट का किराया
फ्लाइ बिग एयरलाइन के एयरपोर्ट मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि यह फ्लाइट सेवा केवल रविवार को उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा सप्ताह के बाकी 6 दिन यह सेवा जारी रहेगी। गौरतलब है कि दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन हाल ही में 31 मई को हुआ था। फिलहाल इस हवाई मार्ग के लिए फ्लाइट का न्यूनतम किराया करीब 1500 रुपये (1199 रुपये+जीएसटी) तक है।
