Bhopal Crime News: घर से भागी नाबालिग को 2.75 लाख रुपये में बेचा, भोपाल पुलिस ने 2 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक नाबालिग लड़की को 2.75 लाख में बेच दिया था। लड़की माता-पिता की डांट के बाद घर से भाग गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि उसे धोखे से शादी कर बेच दिया गया।

भोपाल पुलिस ने शहर के हबीबगंज इलाके से मानव तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक महिला और एक युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को 2.75 लाख रुपये में राजस्थान में बेच दिया था।

Rape cases.

घर से भागी नाबालिग को मानव तस्करों ने बेचा

मामला तब शुरू हुआ जब नाबालिग लड़की माता-पिता की डांट से नाराज होकर 2 फरवरी 2025 को घर से बाहर चली गई। नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद किडनैपिंग से जुड़ी धाराओं में FIR दर्ज की गई। पीड़ित नाबालिग ने बाद में अपने परिजनों को मदद के लिए फोन किया, जिसके बाद भोपाल पुलिस ने राजस्थान के फतेहपुर जिले में उसे खोज निकाला।

End of Feed