Bhopal kidnapping Case: गैंगस्टर के बेटे ने किया बीटेक स्टूडेंट का अपहरण, ऐसे चला पूरा ड्रामा, फिर हुए ये

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 01:01 PM IST

Bhopal kidnapping Case: भोपाल में कुछ दबंगों ने एक स्टूडेंट को अगवा करने के बाद चलती कार में उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी उसे तीन घंटे तक लेकर घूमते रहे। बाद में आरोपियों ने स्टूडेंट को शहर के रत्नागिरी चौराहे पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अगवा करने सहित मारपीट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी यश खरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि यासीन मलिक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्यक्रम देखने आए बीटेक स्टूडेंट को कॉलेज के मेन गेट से किया अगवा
  • गैंगस्टर के बेटे ने एक साथी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
  • स्टूडेंट को कार में तीन घंटे तक लेकर घूमते रहे और करते रहे मारपीट

Bhopal kidnapping Case: भोपाल में एक बीटेक स्टूडेंट के अपहरण की सनसनीखेज घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी। वारदात का मुख्य आरोपी इसी साल जून महीने में राजस्थान में हुई गैंगवार में मारे गए गैंगस्टर मुख्तार मलिक का बेटा यासीन मलिक है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों दिखाकर एक बीटेक के स्टूडेंट का अपहरण कर लिया।

Bhopal News  (1)

भोपाल में कुख्यात गैंगस्टर के बेटे ने किया बीटेक स्टूडेंट का अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर)

पिपलानी पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने छात्र को अगवा करने के बाद चलती कार में उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी उसे 3 घंटे तक लेकर घूमते रहे। बाद में आरोपियों ने स्टूडेंट को शहर के रत्नागिरी चौराहे पर फेंक दिया। इस बीच बदमाशों ने उसे धमकी दी कि पुलिस को बताया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। इधर, आरोपियों के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित स्टूडेंट ने पिपलानी थाने में परिवाद दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अगवा करने सहित मारपीट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

End of Feed