Bhopal News: अवैध तरीके से चल रहे बालगृह से 26 लड़कियां गायब, बच्चियों से कराई जा रही थी ईसाई धर्म की प्रैक्टिस

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक अवैध बाल गृह से 26 लड़कियों के लापता है। इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के निरीक्षण के दौरान मिली है। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा सरकार से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चल रहे एक बाल गृह से लड़कियां गायब होने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि लड़कियों की संख्या एक या दो नहीं बल्कि 26 है। जानकारी के अनुसार बाल गृह बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। अवैध रूप से चल रहे इस बाल गृह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अवैध बाल गृह के दौरा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो द्वारा किया गया था। उनके इस निरीक्षण के दौरान बाल गृह से 26 लड़कियों के गायब होने की जानकारी सामने आई।

Bhopal children home 26 girls missing from Madhya Pradesh

भोपाल के बाल गृह से 26 लड़कियां लापता

इस मामले के बारे में जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सूचना मिली तो उन्होंने एक्स पर मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से मामले का संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया।

End of Feed