भोपाल के भदभदा पुल के नीचे शुक्रवार की दोपहर एक युवक का शव मिला है, जो लगभग 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है। शव की स्थिति से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पानी में बहकर आया है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है और उसके बांए हाथ पर खंडा प्रतीक बना हुआ है, जो सिख समुदाय का विशेष निशान है। स्थानीय निवासियों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।
(सांकेतिक फोटो-Istock)
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की स्थिति को देखते हुए, पुलिस ने बताया कि यह कंपोज्ड होना शुरू हो चुका था। शव को एम्बुलेंस में रखा गया है और आस-पास के सभी थानों में मृतक की तस्वीरें भेजी गई हैं ताकि उसकी पहचान की जा सके। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
