Bhind Accident: भिंड में सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी लॉरी से कार की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

Bhind Accident: एमपी के भिंड जिले में एक कार सड़क पर खड़ी लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bhind Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जाकर भिड़ गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 2 अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की गई है।

Accident News

भिंड में सड़क हादसा

लॉरी से टकराई कार

पुलिस ने बताया कि इस भिड़तं में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर सुबह करीब पांच बजे हुई, जब पीड़ित कार सवारों में से एक के भाई की शादी के समारोह में जा रहे थे। भिंड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) असित यादव ने बताया कि कार सड़क के किनारे खड़ी लॉरी के पिछले हिस्से से टकरा गई।

End of Feed