Best Places to Visit Near Bhopal 2023: अगर इस बार आप विंटर वैकेशन में किसी पौराणिक शहर में जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बेस्ट डेस्टिनी है बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन। यह मध्य प्रदेश का पांचवा सबसे बड़ा शहर है जो मोक्ष दायिनी शिप्रा नदी के तट पर बसा है। इसे अवंतिका नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर 12 साल में एक बार कुंभ का मेला लगता है, जिसे सिंहस्थ कहते हैं। बता दें कि, यह राजा विक्रमादित्य की राजधानी थी, जबकि महाकवि कालीदास भी इसी नगरी से वास्ता रखते थे। भोपाल से इसकी दूरी करीब 210 किमी है, जबकि नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर महज 45 किमी दूर है। यहां पर सनातन धर्म के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक महालेश्वर ज्योतिर्लिंग है। यह पौराणिक शहर सनातन धर्म का कई अद्भुत गाथाओं का साक्षी रहा है।
भोपाल के पास उज्जैन में है कृष्ण-सुदामा का गुरुकुल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
