Best Places to Visit in Bhopal 2023: भोपाल में है देश का इकलौता ट्राइबल म्यूजियम, हैरान कर देगा यहां का चप्पा-चप्पा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 11:38 PM IST

Best Places to Visit in Bhopal 2023: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा म्यूजियम है जिसे देखकर आपको आदिवासी संस्कृति का सजीव चित्रण करीब से देखने व जानने का मौका मिलेगा। बता दें कि, एमपी में आदिवासियों का एक बड़ा तबका रहता है। इस ट्राइबल म्यूजियम में आपको आदिवासी कला और संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्राइबल म्यूजियम में आपको आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक देखने मिलेगी
  • म्यूजियम के निर्माण पर करीब 35 करोड़ 20 लाख रुपए हुए थे खर्च
  • यहां ट्राइबल्स के द्वारा इस्तेमाल होने वाली हर छोटी बड़ी वस्तु हैं मौजूद

Best Places to Visit in Bhopal 2023: अगर आप किसी अद्भुत टूरिस्ट प्लेस की विजिट करना चाहते हैं तो आप मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जाएं। जहां आपको मिलेगा एक ऐसा म्यूजियम जिसे देखकर आपको आदिवासी संस्कृति का सजीव चित्रण करीब से देखने व जानने का मौका मिलेगा। बता दें कि, एमपी में आदिवासियों का एक बड़ा तबका रहता है।

Bhopal News (10)

भोपाल में है देश का इकलौता अद्भुत आदिवासी म्यूजियम (फाइल फोटो)

आदिवासी बहुल राज्य होने के चलते देश का एकमात्र जनजातीय संग्रहालय भी लेक सिटी भोपाल में स्थित है। इस ट्राइबल म्यूजियम में आपको आदिवासी कला और संस्कृति की अनूठी झलक देखने मिलेगी। यहां पर देश-विदेश से लाखों टूरिस्ट ट्राइबल म्यूजियम में आदिवासी संस्कृति को देखने आते हैं। आइए आपको भोपाल में स्थित जनजातीय संग्रहालय के बारे में बताते हैं।

End of Feed