Bhopal News: भोपाल के बैरागढ़ स्थित कृष्णानी हॉस्पिटल में एक महिला, नेहा खरे (34), की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब नेहा ने 13 जून को ऑपरेशन के जरिए दूसरी बेटी को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नेहा को जबरन वेंटिलेटर पर रखा, जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ थीं।
वेंटीलेटर पर महिला की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल पर लगाए आरोप (फोटो - AI Image)
नेहा के भाई विकास ने बताया कि उनकी बहन ने 15 जून को उन्हें फोन किया और कहा कि उनका दिल घबरा रहा है और वह अपनी नवजात बेटी को देखना चाहती हैं। जब विकास अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि नेहा को वेंटिलेटर पर रखा गया है और कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - देश के 5 सबसे सुरक्षित एयरपोर्ट कौन से हैं? जानें
नेहा के दूसरे भाई विशाल ने कहा कि उनकी बहन वेंटिलेटर पर जाने से पहले ठीक थीं और उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। परिवार ने अस्पताल के स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें वीडियो बनाने से रोका और धमकाया। इस मामले में बैरागढ़ पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि यदि शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच की जाएगी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और वीडियो सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं।
