Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दहेज की मांग को लेकर एक आर्मी जवान ने अपनी मंगेतर से शादी तोड़ दी। इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान ने शादी से पहले मंगेतर के परिवार से दहेज की मांग की थी। परिवार ने मांग पूरा करने में असमर्थता जताई को जवान ने शादी ही तोड़ दी।
सगाई के बाद आर्मी जवान ने मंगेतर से तोड़ी शादी
दहेज में मांगी बाइक और 15 लाख रुपये
पीड़ित पक्ष ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि आर्मी जवान ने मंगेतर के परिवार से शादी के लिए 15 लाख रुपए कैश और एक बाइक की मांग की थी। युवती के परिवार ने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, क्योंकि युवती के पिता का निधन हो चुका है और शादी की जिम्मेदारी अब उसी पर है। युवती ने आर्मी जवान राजू और उसके परिवार को साफ तौर पर बताया कि पिता के न होने पर इतनी बड़ी रकम दे पाना उसके लिए संभव नहीं है। लेकिन इतना जानने के बाद भी राजू और उसके परिवार के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे और रिश्ता तोड़ दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने राजू और उसके परिवार को समझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं माने।
युवती की शिकायत पर मामला दर्ज
राजू और उसके परिवार ने दहेज न मिलने पर युवती से रिश्ता तोड़ दिया, जिसके कारण उसकी सामाजिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इससे परेशान होकर युवती ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की जांच शुरू की गई।
