JCB से हो रही थी खुदाई, फिर जमीन के अंदर दिखा ऐसा कमरा; गुप्त रास्तों ने चौंकाया!

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक मकान की नींव की खुदाई करते समय एक कमरा मिला है। उसके अंदर कई गुप्त रास्तों का भी पता चला है। हालांकि, यह कमरा कितना पुराना है, इसका पता नहीं चला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका निर्माण कई वर्षों पहले किया गया होगा।

बुरहानपुर : जिले के राजपुरा क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए नींव खुदाई के दौरान एक प्राचीन कालीन इमारत का पता चला है। देखने से पता चला है कि यह इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है। उसमें अनाज भंडारण कक्ष भी बना हुआ है। साथ ही पुराने जमाने के दीवार अलमीरा भी बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह इमारत नुमा जगह कई वर्षों पहले निर्मित की गई होगी। आगे खुदाई से पता चलेगा अभी और कितने रहस्य जुड़े हैं। इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

Ancient Room in Burhanpur

एमपी में मिली प्राचीन इमारत

बुरहानपुर के राजपुरा जड़िया वाड़ी क्षेत्र का मामला है। खुदाई में कमरानुमा जगह मिलने से स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज से लोग उसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फिलहाल, मकान मालिक ने जेसीबी से मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। कमरा निकलने पर निगम के अफसर जांच करवाने की बात कह रहे हैं। मकान मालिक आनंद भगत का कहना है कि उन्होंने घर बनाने के लिए जेसीबी का सहारा लिया था। खुदाई के दौरान कमरा निकलना आश्चर्च वाली बात है। शायद पहले के जमाने में अनाज रखने के लिए ऐसे भंडारण कक्ष बनाए गए होंगे।

End of Feed