भोपाल

MP News: मध्य प्रदेश में विधायकों को मिलेगा ज्यादा कर्ज, जानें अब कितना का लोन ले सकेंगे MLA

मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार ने विधायकों को दिए जाने वाले कर्ज को दो गुना कर दिया है। अब भवन निर्माण के लिए 50 लाख और वाहन के लिए 30 लाख तक का कर्ज ले सकेंगे।

Image

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो)

Photo : PTI

मध्य प्रदेश सरकार ने विधायकों को घर बनाने और वाहन खरीदने के लिए दिए जाने वाले कर्ज में इजाफा कर दिया है। इस फैसले का राज्य के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्वागत किया है। राज्य सरकार ने विधायकों को दिए जाने वाले कर्ज को दो गुना कर दिया है। अब भवन निर्माण के लिए 50 लाख और वाहन के लिए 30 लाख तक का कर्ज ले सकेंगे। पहले मकान के लिए 25 और वाहन के 15 लाख कर्ज लेने का प्रावधान था। यह पहले मिलने वाले कर्ज से दो गुना तक है। इस पर विधायकों को सिर्फ चार प्रतिशत ब्याज देना होगा, जबकि शेष ब्याज सरकार देगी।

क्यों लिया गया कर्ज बढ़ाने का फैसला

सरकार के विधायकों को कर्ज लेने की बढ़ी सीमा पर मंत्री राजपूत का कहना है कि विधायक जनप्रतिनिधि हैं और उनका सारा जीवन जनसेवा करते हुए बीतता है। पार्टी उन्हें मौका देती है और वह विधायक बनता है। उसकी अपनी आवश्यकता होती है, परिवार की भी होती है। क्षेत्र की भी जरूरत होती है। मकान निर्माण के लिए कर्ज बढ़ाया गया है, वर्तमान दौर में जब भी क्षेत्र के लोग उससे मिलने आते हैं, तो उसे जगह की जरूरत होती है, वहीं पार्टी की ओर से कार्यालय बनाने की बात कही जाती है। एक तरफ जहां उसे बड़े आवास की जरूरत होती है, वहीं क्षेत्र में संपर्क करने के लिए वाहन की आवश्यकता होती है। अब नए जमाने की गाड़ियां महंगी हो गई हैं।

सभी विधायकों को होगा लाभ

उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि भी आम आदमी हैं, इसलिए विशेष नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उनकी भी जरूरतें हैं। वह भी आम आदमी की तरह जीवन बिताना चाहता है। सरकार का यह फैसला अच्छा कदम है। सरकार के इस फैसले से राज्य विधानसभा के 230 विधायकों को लाभ होगा और वे अपनी जरूरत के मुताबिक भवन का निर्माण कर सकेंगे और वाहन भी खरीद सकेंगे। तमाम विधायकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article