अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में सेहत से खिलवाड़! डिस्पोजल फूड बॉक्स को धोकर इस्तेमाल करने का Video Viral

सतना में अमृत भारत एक्सप्रेस में पेंट्रीकार में डिस्पोजल एल्यूमिनियम फूड बॉक्स धोकर दोबारा इस्तेमाल का मामला सामने आया है। ट्रेन में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की। IRCTC ने इस मामले में वेंडर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।

Satna News: मध्यप्रदेश के सतना में रेलवे की पेंट्री सेवाओं की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। जहां अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में डिस्पोजल एल्यूमिनियम फूड बॉक्स धोकर दोबारा उपयोग किए जाने का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इस मामले में रेलवे प्रशासन से तत्काल जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं IRCTC ने बताया है कि वेंटर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और भारी जुर्माना भी लगाया गया है।

vande bharat

फूड बॉक्स को दोबारा धोकर इस्तेमाल करने का वीडियो वायरल

यह मामला ट्रेन संख्या 16601 इरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस का है। जिसमें सवार एक यात्री रवि दुबे ने कटनी से सतना रेलखंड के बीच एक वीडियो बनाया। जिसमें साफ दिख रहा है कि पेंट्रीकार के कर्मचारी पहले से इस्तेमाल किए गए डिस्पोजल बॉक्स को पानी से धोकर सुखा रहे हैं ताकि उन्हें अगली यात्रा में फिर से उपयोग किया जा सके। यात्री ने जब इस पर आपत्ति जताई तो पेंट्री कर्मचारियों ने इसे 'रोजाना की प्रक्रिया' कहकर नजरअंदाज कर दिया। यात्री ने इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रेल मंत्रालय और IRCTC को टैग किया।

End of Feed