MP के इस शहर में बनेगी हवाई पट्टी, हाईवे भी होगा चौड़ा; रेलवे ओवर ब्रिज होने वाला है तैयार

मध्य प्रदेश के भिंड में सरकार हवाई पट्टी (Airstrip) बनाने का प्लान बना रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए जल्द ही प्रपोजल तैयार कर केंद्र को भेजा जाएगा।

भोपाल : केंद्र में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर में भाजपा नेता सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के भिंड लोकसभा क्षेत्र से सांसद संध्या राय ने भी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने भिंड में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भिंड में हवाई पट्टी तैयार करने को लेकर जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

Airstrip

हवाई पट्टी (फाइल फोटो)

भाजपा सांसद संध्या राय ने कहा कि भिंड लगातार विकास कर रहा है। दतिया में केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट बनाया है। अब भिंड में हवाई पट्टी तैयार की जाएगी। इसको लेकर जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय हाईवे 719 के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मालनपुर, गोहद, मेहगांव व भिंड, फूप कस्बे के नजदीक बाइपास बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को लेकर डीपीआर तैयार कर लिया गया है। भू-अधिग्रहण का कार्य कराया जा रहा है।"

End of Feed