AIIMS भोपाल को मिले दो 'भीष्म क्यूब' हॉस्पिटल, आपदा में 12 मिनट में तैयार होगा पोर्टेबल अस्पताल

आपदा के समय, जब समय सबसे महत्वपूर्ण संसाधन बन जाता है, एम्स भोपाल का पोर्टेबल अस्पताल अब केवल 12 मिनट में तैयार हो जाएगा। केंद्र सरकार ने एम्स को दो 'भीष्म क्यूब' अस्पताल प्रदान किए हैं। ये अस्पताल फोल्डेबल और सौर ऊर्जा से संचालित हैं।

भोपाल : एम्स भोपाल ने आपातकालीन स्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए दो 'भीष्म क्यूब' पोर्टेबल अस्पताल प्राप्त किए हैं। ये अस्पताल फोल्डेबल और सोलर एनर्जी से संचालित हैं, जिन्हें 36 बक्सों में पैक किया गया है। एक मास्टर क्यूब का वजन 720 किलो है और इसे ड्रोन, पैराशूट या हेलिकॉप्टर के माध्यम से दूरस्थ स्थानों पर पहुंचाया जा सकता है। इस पोर्टेबल अस्पताल को केवल 12 मिनट में पूरी तरह से ऑपरेशनल बनाया जा सकता है, जिसमें सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं पहले से मौजूद होती हैं।

AIIMS Bhopal

एम्स भोपाल (फाइल फोटो)

200 मरीजों का इलाज कर सकता है

भीष्म क्यूब एक बार में 200 मरीजों का इलाज कर सकता है और इसमें ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वॉर्ड, दवाइयां, स्ट्रेचर, जनरेटर, ब्लड टेस्ट किट, एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर और ट्रॉमा ट्रीटमेंट के उपकरण शामिल हैं। यह पूरी तरह से सोलर एनर्जी पर चलता है, जिससे बिजली की आवश्यकता नहीं होती। इसका डिज़ाइन वॉटरप्रूफ है, जो इसे बाढ़ और बारिश के दौरान भी उपयोगी बनाता है। भीष्म क्यूब को बार-बार उपयोग में लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह ऊंचाई से गिरने या टकराने पर भी सुरक्षित रहता है।

End of Feed