MP में बड़ा हादसा, महाकुंभ जा रही कार पलटी; 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश से महाकुंभ के लिए जा रही तेज रफ्तार कार सीधी जिले में पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

सीधी: एमपी से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। रविवार की देर रात सीधी जिले में कार के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवींद्र वर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना अमहिया थाना क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे उस समय हुई जब सिंगरौली जिले के बैढ़न से एसयूवी प्रयागराज की ओर जा रही थी।

Accident News

(सांकेतिक फोटो)

एसपी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन मुधा पहाड़ पार करते समय पलट गया और हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने मोड़ते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

End of Feed