MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 14 IAS और 50 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर; जानें किसे कहां मिली तैनाती?

मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव आशीष तिवारी को कटनी जिलाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को आगर मालवा की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार देर रात जारी आदेशों के अनुसार, इन तबादलों में पांच जिलाधिकारी और 16 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। जनसंपर्क आयुक्त सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का संभागायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि इंदौर जिलाधिकारी आशीष सिंह को उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है। सिहं को सिंहस्थ (कुंभ) मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सिंहस्थ मेला 2028 में उज्जैन में आयोजित होगा।

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव (टाइम्स नाउ नवभारत)

एक अधिकारी ने बताया कि खाड़े की जगह जबलपुर जिलाधिकारी दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। इंदौर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आगर मालवा के जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह का तबादला जबलपुर के जिलाधिकारी पद पर किया है।

End of Feed