Dewas: आपसी रंजिश ने ली 13 वर्षीय किशोर की जान; चाकू से मारकर उतारा मौत के घाट

भोपाल के देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में 13 वर्षीय वेदांश झाला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया कि हत्या उसके ही चचेरे भाई और दोस्त ने पुरानी रंजिश के चलते की थी। आरोपी नाबालिगों ने चाकू से वार कर वेदांश को मार डाला और शव छुपा दिया।

Vedansh Jhala Murder Case: भोपाल के देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के ग्राम करड़िया परी में शनिवार को 13 वर्षीय वेदांश झाला की हत्या का मामला सामने आया। सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि वेदांश की हत्या उसके ही दोस्त ने पुरानी रंजिश के चलते की थी। 13 और 11 वर्षीय दोनों आरोपी, जो आपस में चचेरे भाई हैं, ने वेदांश पर मार करने के लिए सब्जी काटने वाली छुरी का इस्तेमाल किया और उस पर 20 से अधिक बार वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने वेदांश की शवको हार्वेस्टर के नीचे छुपा दिया और घर लौटकर नहाकर सो गए। इसके साथ ही, उन्होंने चाकू और खून से सने कपड़े भी छुपा दिए थे। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कपड़े और हत्यारे हथियार को बरामद कर लिया है।

File photo of the deceased

मृतक का फाइल फोटो

चचेरे भाइयों की आपसी रंजिश

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि गांव के दो चचेरे भाइयों को आखिरी बार वेदांश के साथ घटनास्थल के पास देखा गया था। दोनों बच्चों से अलग-अलग पूछताछ में उनके बयान अलग-अलग पाए गए। रविवार को थोड़ी सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने वेदांश की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं और उनकी उम्र क्रमशः 13 और 11 साल है। जानकारी के मुताबिक मार्च 2025 से ही वेदांश और मुख्य नाबालिग आरोपी (13 वर्षीय) के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके दौरान वेदांश ने आरोपी को पीटा था।

End of Feed