Bhopal News: आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को भोपाल नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 26 मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि, हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट सहित तीन महत्वपूर्ण विषयों को मंजूरी नहीं दी गई।
भोपाल नगर निगम की बैठक में हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट को नहीं मिली मंजूरी
महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिषद की अगली बैठक नए साल में होगी। बैठक में मानस भवन के पास झुग्गियों के 27 परिवारों को मालीखेड़ी में विस्थापित करने के विषय पर चर्चा की गई।
इन परिवारों के लिए EWS स्लम श्रेणी के आवासों को आरक्षित करने की मंजूरी दी गई, लेकिन ये परिवार यहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके चलते कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताया है। जिला प्रशासन भी झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।
बैकक में जिन तीन विषयों पर सहमति नहीं दी गई, उनमें भवन निर्माण और बड़ा तालाब को मछली पकड़ने के लिए पट्टे पर देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लॉट नंबर-47 और 49 के लिए हाईराइज भवन के लिए प्राप्त निविदा पर भी चर्चा की गई, लेकिन राजेंद्र नगर आवासीय परियोजना के लिए स्वीकृति संबंधित प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी गई। बड़ा तालाब पर मछली पालन के प्रस्ताव पर भी कोई सहमति नहीं बनी।
