भोपाल में BRICS का महामंथन, संस्कृति के मंच पर दिखेगा 'नया भारत' ; 4 दिन मिलेगा हेरिटेज वॉक, शिकारा राइड और बर्ड वाचिंग का मजा

भारत ने BRICS देशों के बीच दीर्घकालिक और संस्थागत सांस्कृतिक सहयोग के लिए दो प्रमुख प्रस्ताव सामने रखे हैं। इनमें पहला ‘साझा BRICS डिजिटल प्लेटफॉर्म’ विकसित करना है। इस प्लेटफॉर्म पर कलाकारों की निर्देशिका, रचनात्मक उद्योगों से जुड़ी जानकारी, पांडुलिपियों और स्थापत्य विरासत का एकीकृत दस्तावेजीकरण उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

भोपाल : भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत संस्कृति मंत्रालय की ओर से 5 से 8 अगस्त 2026 तक भोपाल में BRICS संस्कृति कार्य समूह और BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें BRICS सदस्य और भागीदार देशों के संस्कृति मंत्री, उपमंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिनिधियों के लिए भोपाल में हेरिटेज वॉक, शिकारा राइड, बर्ड वॉचिंग और हस्तशिल्प खरीदारी की भी व्यवस्था है।

BRICS Culture Summit 2026

भोपाल ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव के बारे में बात करते संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल

संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देना, BRICS देशों के बीच सहयोग मजबूत करना और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, कलात्मक तथा सभ्यतागत विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। बैठक के पहले दो दिन, 5 और 6 अगस्त को अधिकारी स्तर पर नीतिगत प्रारूपों और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। 7 और 8 अगस्त को संस्कृति मंत्रियों और उपमंत्रियों के स्तर पर विचार-विमर्श कर अंतिम सहमति बनाई जाएगी।

End of Feed