Bhiwandi Mayor Election : कांग्रेस के 'पंजे' में भिवंडी, BJP को उनके पार्षदों ने दिया जोर का झटका; कौन बनेगा महापौर?

मुंबई के भिवंडी-निजामपुर नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी कांग्रेस अब अपना महापौर और उप-महापौर बनाने के लिए तैयार दिख रही है। पार्टी को भारतीय जनता पार्टी के 9 पार्षदों ने समर्थन दे दिया है।

Bhiwandi-Nizampur Municipal Corporation Elections: भिवंडी-निजामपुर नगर निकाय में महापौर चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय झटका लगा जब उसके 22 पार्षदों में से नौ ने एक अलग समूह बना लिया और कांग्रेस नीत गठबंधन को अपना समर्थन दिया। इससे कांग्रेस के लिए अपना महापौर चुनने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन ने भिवंडी सेक्युलर फ्रंट (बीएसएफ) के समर्थन से 90 सदस्यीय निकाय में 46 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी अलग हुए पार्षदों के खिलाफ एक्शन ले सकती है। उधर, कांग्रेस का महापौर बनने से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।

Bhiwandi-Nizampur Municipal Corporation Elections

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम (@bncmcbhiwandi)

समाजवादी पार्टी ने शिवसेना को दिया था समर्थन दिया

भिवंडी सेक्युलर फ्रंट (बीएसएफ) भाजपा से अलग हुए पार्षदों द्वारा गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि नौ पार्षदों ने हमें समर्थन देने का फैसला किया है। भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। समाजवादी पार्टी ने शिवसेना को समर्थन दिया था, जिससे गठबंधन को मामूली बढ़त मिली।

End of Feed