Bhiwandi Mayor Election : भिवंडी महापौर चुनाव में राजनीतिक उलटफेर, BJP पर ‘स्क्रिप्टेड गेम’ के आरोप; ऐन मौके पर बदला कैंडिडेट

BJP नेतृत्व ने पहले नारायण चौधरी को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था। शहर अध्यक्ष रविकांत सावंत ने इसकी औपचारिक घोषणा की थी और चौधरी ने महापौर पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया था।

Bhiwandi Mayor Election : भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के महापौर चुनाव ने मतदान से ठीक पहले नाटकीय मोड़ ले लिया है, जिससे पूरे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने ही घोषित उम्मीदवार को अचानक बदल दिया, जिससे पार्टी की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। BJP नेतृत्व ने पहले नारायण चौधरी को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया था। शहर अध्यक्ष रविकांत सावंत ने इसकी औपचारिक घोषणा की थी और चौधरी ने महापौर पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया था।

Bhiwandi Mayor Election

भिवंडी महापौर चुनाव

लेकिन बुधवार को अचानक पार्टी ने यू-टर्न लेते हुए स्नेहा मेहुल पाटिल को नया उम्मीदवार घोषित कर दिया। शहर अध्यक्ष ने सभी नगरसेवकों को लिखित पत्र देकर इस बदलाव की पुष्टि भी की। इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस फैसले से नाराज नारायण चौधरी अब Congress और Nationalist Congress Party (SP) के संपर्क में हैं और कुछ नगरसेवकों के साथ नई राजनीतिक रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।

End of Feed