कोहरा बना काल! भरतपुर में ट्रेलर से भिड़ी स्लीपर बस, 4 लोगों की मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-जयपुर हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक स्लीपर बस पीछे से एक ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Bharatpur Accident News: राजस्थान के भरतपुर जिले में घने कोहरे के कारण देर रात को भीषण हादसा हो गया। आगरा-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस पीछे से एक ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह बस कासगंज से जयपुर की ओर जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई।दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया है, घटना के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

Bharatpur Accident

भरतपुर में भीषण सड़क हादसा

भरतपुर में कहां हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि यह हादसा भरतपुर में सेवर थाना क्षेत्र में लुधावई पुलिया के पास हुआ। बुधवार रात को यहां घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान एक स्लीपर बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सतोवा गांव की निवासी गीता (38), उनके बेटे कान्हा (8), अलवर जिले के कठूमर के निवासी बस चालक मुखन सिंह (28) और एक अन्य के रूप में हुई है।

End of Feed