अपने आप में किसी शहर से कम नहीं है भारत का सबसे बड़ा मंदिर, खूबसूरती मन मोह लेगी

भारत अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं और भव्य मंदिरों के लिए पूरी दुनिया में खास पहचान रखता है। देशभर में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं, जो आस्था के साथ-साथ अपनी विशालता और अद्भुत स्थापत्य के लिए भी प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में एक मंदिर ऐसा है जिसे भारत का सबसे बड़ा मंदिर परिसर माना जाता है, जिसके बारे में जानना बेहद रोचक है।

Largest Temple in India: भारत अपनी समृद्ध धार्मिक विरासत और भव्य मंदिर स्थापत्य के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। देश के लगभग हर राज्य और शहर में ऐसे प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, जो न सिर्फ आस्था का केंद्र हैं बल्कि इतिहास और संस्कृति की अनमोल धरोहर भी माने जाते हैं। कई मंदिर अपने विशाल परिसर, ऊंचे गोपुरम, अद्भुत नक्काशी और सदियों पुरानी परंपराओं के कारण खास पहचान रखते हैं। इन्हीं में से एक मंदिर ऐसा भी है जिसे भारत का सबसे बड़ा मंदिर या परिसर माना जाता है। यह दक्षिण भारत के एक ऐतिहासिक शहर में स्थित है और इसका परिसर कई किलोमीटर तक फैला हुआ है। ऐसे में आइए बिना देर किए इस दिलचस्प मंदिर के बारे में जानते हैं।

Largest Temple in India

यहां है भारत का सबसे बड़ा मंदिर

भारत का सबसे बड़ा मंदिर

भारत का सबसे बड़ा मंदिर

भारत का सबसे बड़ा मंदिर परिसर फिलहाल तमिलनाडु में स्थित है जो कि श्री रंगनाथस्वामी मंदिर है। तिरुचिरापल्ली शहर में श्रीरंगम नामक एक द्वीप पर बना हुआ है, जो कावेरी नदी के बीच में स्थित है। यह भव्य मंदिर भगवान रंगनाथ यानी भगवान विष्णु को समर्पित है और अपनी विशालता के लिए प्रसिद्ध है। इसका निर्माण पारंपरिक द्रविड़ स्थापत्य शैली में किया गया है, जिसमें ऊंचे गोपुरम, विशाल प्रांगण और कई मंडप देखने को मिलते हैं।

End of Feed