Bhandara Accident: नागपुर-रायपुर हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Bhandara Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा लाखनी तहसील के मानेगांव और पिंपलगांव के बीच करीब सुबह 4 बजे हुआ, जहां बोलेरो की एक आइशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

  • Bhandara Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया, जिसमें तीन बच्चों समेत आठ लोगों की जान चली गई। लाखनी तहसील में मानेगांव-पिंपलगांव के बीच सुबह करीब 4 बजे बोलेरो और आइशर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में सवार पांच वयस्कों और तीन बच्चों की हादसे में मौत हुई, जबकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
  • (खबर अपडेट की जा रही है)
  • End of Feed