Bhairav Garhi Temple:गढ़वाल के रक्षक के दर पर गए किरण रिजिजू, जानिए कहां है भैरवगढ़ी मंदिर और कैसे पहुंचें

Bhairavgarhi Temple: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहाड़ की चढ़ाई चढ़ रहे हैं। यह वीडियो कब का है यह तो जानकारी नहीं है, लेकिन जहां वह गए हैं वह गढ़वाल के रक्षक का मंदिर है। जानिए इस मंदिर के बारे में सब कुछ -

Bhairavgarhi Temple: जी हां, इस आर्टिकल में हम बात भैरवगढ़ी मंदिर (Bhairavgarhi Mandir) की ही कर रहे हैं। भैरव को काल भैरव के नाम से भी जाना जाता है। भैरवगढ़ी मंदिर पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) के बड़े पर्यटन स्थल लैंसडाउन से सड़क मार्ग से करीब 18 किमी दूर है, इसके बाद मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू होती है। इसी चढ़ाई को चढ़ते हुए किरण रिजिजू का वीडियो वायरल हो रहा है।

Kiren-Rijiju-Bhairavgarhi Temple

पौड़ी के भैरवगढ़ी मंदिर पहुंचे किरेन रिजिजू

भैरवगढ़ी मंदिर गुमखाल (Bhairavgarhi Temple, Gumkhal) के पास कीर्तिखाल में है। पौड़ी के पहाड़ों में यह जगह दुगड्डा (Dugadda), पौड़ी, सतपुली (Satpuli) और लैंसडाउन से सड़क मार्ग से जुड़ी हुई है। सड़क किनारे ही मंदिर का प्रवेश द्वार है और यहां से मंदिर के लिए पूजा सामग्री भी मिल जाती है। भैरवगढ़ी का असली नाम लंगूरगढ़ है, जो लालूंग पर्वत की चोटी पर है और यहां के लोगों में इस मंदिर की बड़ी मान्यता है। भैरवगढ़ी में गढ़वाल के रक्षक भैरव का मंदिर है, जिन्हें भगवान शिव का 15वां अवतार माना जाता है। हर साल जून में यहां वार्षिक मेले का आयोजन होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

End of Feed