भदोही नहीं...फिर से कहिए संत रविदास नगर; CM योगी ने बदल दिया नाम

ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से 'संत रविदास नगर' किया जाएगा। यह निर्णय संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में लिया गया है।

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर उठाया गया है, जो समाज सुधारकों व संतों को सम्मान देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वाराणसी में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान शुरू करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह जिला पूर्व में संत रविदास नगर के तौर पर जाना जाता था और इसे फिर से पुराना नाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर, भदोही फिर से संत रविदास नगर के तौर पर जाना जाएगा। हम इस कार्य को पूरा करेंगे।

Bhadohi Renamed Sant Ravidas Nagar

फाइल फोटो

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान समाज सुधारकों के नाम पर सार्वजनिक संस्थानों और स्थानों के नाम रखना समाज को एकजुट करने का एक तरीका है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनके आदर्श बाबर एवं औरंगजेब हैं, वे इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि वे समाज को बांटते हैं। जो लोगों को जोड़ते हैं वे स्थानों के नाम, महान हस्तियों के नाम पर रखते हैं।

End of Feed