Bengaluru Metro : बेंगलुरु को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत? पिंक लाइन पर दौड़ी मेट्रो'; देश का पहला LED डोम तारामंडल शुरू

बेंगलुरु में 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के एलिवेटेड खंड के उद्घाटन के साथ 14 नवंबर सुबह छह बजे से इस पर आम लोगों के लिए सेवा शुरू होगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने मैसूरु में देश के पहले LED डोम तारामंडल 'कॉसमॉस-मैसूरु' का उद्घाटन किया और विज्ञान, अनुसंधान व अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का जिक्र किया।

बेंगलुरु/मैसूरु : कर्नाटक के बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की बहुप्रतीक्षित पिंक लाइन के कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे खंड का उद्घाटन कर दिया गया है। करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एलिवेटेड कॉरिडोर से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होने और यातायात की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ नई मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने टिकट काउंटर से अलग-अलग टिकट खरीदे।

Bengaluru Metro Pink Line

बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन को मिली हरी झंडी (फोटो-PTI)

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में 'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल' का भी उद्घाटन किया। इसे भारत का पहला LED डोम तारामंडल बताया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) द्वारा निर्मित यह तारामंडल खगोल विज्ञान शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यह चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में मैसूरु विश्वविद्यालय परिसर में स्थित है।

End of Feed