Begusarai News: मोकामा-बेगूसराय जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें... राजेंद्र सेतु पर हुआ मेगा ब्लॉक, जानें क्या है वजह

Begusarai News: बेगूसराय के राजेंद्र पुल पर बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत के कार्य को ध्यान में रखते हुए पुल पर सभी वाहनों की आवाजाही को 20 घंटे के लिए बंद किया गया है।

Begusarai News: मोकामा और बेगूसराय जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले राजेंद्र सेतु पर बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। सेतु की मरम्मत को ध्यान में रखते हुए इसे कुछ घंटों के लिए बंद किया गया है। मरम्मत के कार्य के दौरान यात्री वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। बता दें की इस सेतु को केवल 20 घंटों के लिए बंद किया गया है। 20 घंटे तक इस सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

begusarai rajendra setu closed for 20 hours

राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक

कब तक बंद रहेगा पुल

नवभारत टाइम्स और न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, राजेंद्र सेतु को 6 जून की सुबह 10 बजे बंद किया गया। ये 7 जून की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। मरम्मत से संबंधित वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मरम्मत कार्यों को शुरू करने से पहले पटना और बेगूसराय जिला प्रशासन के साथ रेल प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है। बता दें कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और अन्य वाहनों को सेतु पर जाने से रोकने के लिए सिमरिया और हाथीदह दोनों तरफ संबंधित जिला प्रशासन के पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

End of Feed